फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में सर्वजन हिताय का दिया संदेश

अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Sep 2025 11:47 PM IST

आगरा में अग्रवाल सेवा संगठन, दयालबाग की ओर से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा तपन प्लाजा दयालबाग से शनिवार को निकाली गई। शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, सुनील विकल और पार्षद मुरारीलाल गोयल ने हरी झंडी दिखा कर किया। अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा में 18 राजकुमार और 18 राजकुमारी ने रथों पर विराजमान होकर दयालबाग की विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण किया। सबसे पहले गणेश , महालक्ष्मी, सरस्वती, महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूप की झांकी रही। अंतिम रथ पर महाराजा अग्रसेन के चित्र पर प्रज्ज्वलित ज्योत की झांकी मुख्य आकर्षण केंद्र रही। महाराजा अग्रसेन के स्वरूप सुरेश चंद्र अग्रवाल बाड़ी वाले व महारानी माधवी की स्वरूप उनकी पत्नी मिथिलेश गोयल बनी। शोभायात्रा के माध्यम से सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का संदेश दिया गया। इस मौके पर राजीव खेमका, मोहन लाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नितिन बंसल, राजीव बंसल, पंकज अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, बबीता मित्तल, दीक्षा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें