आलू बीज वितरण में शासन से उपनिदेशक धर्मपाल यादव, जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह और सहायक जिला उद्यान अधिकारी संजीव पर कार्रवाई के बाद जिला उद्यान कार्यालय संजय प्लेस में ताला लटका हुआ है। विभाग द्वारा संचालित किसी भी योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ लिपिक ने बताया के वही एक कर्मचारी हैं। पिछले करीब 10 दिन से किसी भी योजना का लाभ किसी को नहीं दिया गया है। अभी तक आगरा जनपद में किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है।