फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में 20 मेडिकल एजेंसी संचालकों को नोटिस, बिल किए तलब

Arun Parashar Updated Thu, 18 Jun 2026 11:09 PM IST

आगरा में औषधि विभाग ने 20 मेडिकल एजेंसी संचालकों को नोटिस देकर दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल तलब किए हैं। छापे में इनके यहां पर दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल में गड़बड़ी मिली थी। रिकॉर्ड नहीं देने पर फर्म का लाइसेंस निलंबित होगा। इनके यहां से जब्त दवाओं के 42 नमूने भी जांच के लिए भेज दिए हैं। एफएसडीए की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब की अगुवाई में फव्वारा में तीन दिन तक 20 मेडिकल एजेंसी और 12 गोदाम पर छापा मारा। इनके यहां दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल में गड़बड़ी मिली। कंप्यूटर-लैपटॉप खंगालने पर स्टॉक में भी अंतर पाया। कई संदिग्ध दवाएं भी मिलीं। पांच से अधिक गोदाम में सरकारी, सैंपल और एक्सपायर दवाएं भी जब्त कीं। इनकी कीमत 80 लाख रुपये से अधिक है। दो गोदाम अभी सील हैं। इनमें भी ऐसी ही दवाएं होने की आशंका है। टीम ने एंटीबायोटिक, पेट रोग, हृदय, कैंसर, अस्थमा-सांस रोग, मधुमेह समेत अन्य मर्ज की दवाओं के 42 नमूने लिए थे। इनकी जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट फेल मिलने पर केस में धाराएं और बढ़ाई जाएंगी। 20 फर्म संचालकों को नोटिस देकर बीते तीन महीने की दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल मांगे हैं। इनमें गड़बड़ी मिलने पर फर्म का लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें