फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में 20 केंद्रों पर नीट परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आगरा में रविवार को 20 केंद्रों पर री-नीट आयोजित की गई है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी के विशेष निर्देश हैं। हर केंद्र पर एक इंस्पेक्टर और 6 पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि पहली बार नीट में अर्धसैनिक बलों को जिम्मेदारी दी गई है। सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवान परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र केंद्र तक लाएंगे। इसके बाद परीक्षा संपन्न कराने के बाद उत्तर पुस्तिका को प्रधान डाकघर तक पहुंचाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर 20 इंस्पेक्टर समेत 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही चार क्यूआरटी भी केंद्र पर सक्रिय रहेंगी। किसी भी केंद्र के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें नहीं खुलेगी। वहीं, अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा दिलाने पहुंचे अभिभावकों में सरकार व एनटीए के खिलाफ गुस्सा दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक पर रोक लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें