फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सांसद चाहर ने की आलू बोर्ड गठित करने की मांग

आगरा। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बुधवार को लोकसभा में कृषि मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा में आलू किसानों के हितों की मांगे उठाईं। उन्होंने आलू बोर्ड के गठन के साथ श्रमिकों की समिति और बृज में दलहन पैदावार बढ़ाने के लिए दलहन बोर्ड गठन की मांग की। सांसद चाहर ने कहा कि आलू बोर्ड का गठन कराकर उनकी समस्याओं का निदान किया जा सकेगा। सरकार कोल्ड स्टोरेज के लिए बिजली दरों में सब्सिडी का प्रावधान करें या उनसे घरेलू दरों के समान शुल्क लागू करके बिल ले, जिससे किसानों को भंडारित किराया कम हो सके। उनकी लागत में कमी आ जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें