फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मीट एट आगरा...जूते के घरेलू बाजार को होगा फायदा, आठ हजार से अधिक उद्यमी होंगे शामिल

आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्टर चैंबर का तीन दिवसीय मीट एट आगरा सात नवंबर से शुरू हो रहा है। इसमें जूते से जुड़े उद्योग की 253 स्टाॅल लगेंगी। 8 हजार से अधिक उद्यमी शामिल होंगे। इसका उद्घाटन औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी करेंगे। एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि मीट एट आगरा से जूता उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के बीच मीट एट आगरा से निर्यात बढ़ेगा। द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि जीएसटी कम होने से घरेलू व्यापार बढ़ा है। जूते की भी मांग बढ़ेगी। मीट एट आगरा से घरेलू बाजार को भी सीधे फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें