आगरा में एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन कलेक्ट्रेट और श्रीबांकेबिहारी लाल चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का शनिवार को आयोजन किया गया। शिविर दोपहर दो बजे से पांच बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय स्थित सैनिक कल्याण भवन में लगाया गया। उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रशांत तिवारी ने किया। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. गोविन्द सिंह कुशवाहा, अधिवक्ता दिनेश चंद शर्मा, रवि कुमार चौबे, गिरीश कटारा, विपिन तैहरिया, अभिषेक कोटिया आदि माैजूद रहे।