आगरा के सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीजी पुरम में रविवार दोपहर 3:30 बजे सनी बाजवा की बाजवा रबर इंडस्ट्रीज में आग लग गई। कुछ ही देर में फैक्टरी से लपटें बाहर निकलने लगीं। काला धुआं देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। दमकलकर्मी 6 घंटे में आग पर काबू पा सके। हादसे में लाखों का माल और मशीनरी जल गई। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।