फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिकंदरा मंडी में फल की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू

आगरा के सिकंदरा मंडी स्थित फल की एक दुकान में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा बड़ी मात्रा में फल और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया। व्यापारी मानें तो आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बच गई। वहीं, दुकान स्वामी ने किसी व्यक्ति द्वारा दुकान में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। आग किन परिस्थितियों में लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें