आगरा के थाना पिनाहट पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2025 की शाम गांव झोरियान निवासी मुकेश कुमार के घर में घुसकर आरोपियों ने उसके परिजन के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि कुल्हाड़ी और तलवार से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। मुकेश की तहरीर पर पिनाहट थाने में पप्पू, धर्मेंद्र, गब्बर सिंह, सचिन, अरविंद, दानवीर समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम चेकिंग के दौरान वांछित आरोपी अरविंद निवासी पुरा नत्था झोरियान को गांव के तालाब के पास खोखे से गिरफ्तार कर मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया।