फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 80 फीट गहरे कुएं में गिर गया व्यक्ति, बचाने के लिए जान पर खेल गया फायरमैन

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में नामनेर के पास करीब 80 फीट गहरे कुएं में गिरे एक व्यक्ति को फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना तब हुई जब कुएं में फंसे व्यक्ति की चीखें सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम के एक फायरमैन ने बीए सेट पहनकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए कुएं में प्रवेश किया। चेयर नॉट की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति शराब के नशे में कुएं में गिर गया था। समय रहते किए गए इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए फायर ब्रिगेड की टीम की काफी सराहना की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें