आगरा के शास्त्रीपुरम में रहने वाले एक कारोबारी को इंटरनेट पर जस्ट डॉयल वेबसाइट पर सोलर मॉड्यूल विक्रेता तलाशना महंगा पड़ गया। आरोपी ने सोलर पैनल देने का झांसा देकर उनसे चार लाख रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में ले लिए। शास्त्रीपुरम निवासी सोनवीर सिंह की एसटी ग्रीन एनर्जी एलएलपी नाम से कंपनी है, जो सोलर प्लांट लगाती है। सोलर मॉड्यूल की आवश्यकता होने पर उन्होंने जस्ट डॉयल के माध्यम से एक मोबाइल नंबर प्राप्त किया। आरोपी ने खुद को एसबीएस इंडस्ट्रीज से जुड़ा बताकर सोनवीर को प्रोफार्मा इनवॉइस भेजी और सौदा तय किया। सोनवीर ने 4 जुलाई को अपने बैंक खाते से जयपुर स्थित जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के खाते में दो एनईएफटी के जरिये चार लाख रुपये भेजे।