आगरा। होली पर मनकामेश्वर मंदिर से बाबा मनकामेश्वर नाथ का होली का डोला धूमधाम से निकाला गया। काशी की तर्ज पर बाबा अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए सिंहासन पर विराजमान होकर निकले। इस अवसर पर भक्त फाग गीत गाते हुए और ढोल नगाड़े पर झूमते हुए डोले में शामिल हुए। जय शिव शंभू, हर हर महादेव की गूंज से डोला मार्ग गुंजाएमान रहा। दरेसी क्षेत्र में स्थित मनकामेश्वर मंदिर से हर साल की भांति इस बार भी होली पर बाबा मनकामेश्वर नाथ का होली का डोला धूमधाम से निकाला जाता है।