फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सम्मेलनों से सामाजिक सौहार्द का बनेगा वातावरण, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले- सामाजिक कुरीतियां दूर करने पर हो विचार

आगरा के इरादतनगर में अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा के 46वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन डॉ. कर्ण सिंह त्यागी इंटर कॉलेज रहलई के क्रीड़ा प्रांगण में किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने महर्षि गालव व भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन रामदीन त्यागी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण त्यागी ने की। कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व विधान परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य अश्वनी त्यागी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलनों से समाज में संवाद का वातावरण बनेगा। समाज की कुरीतियां कैसे दूर हों, इस पर विचार करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें