इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आवास विकास परिषद की ओर से चिकित्सकीय संस्थानों को बंद करने के लिए दिए जा रहे नोटिस का विरोध जताया। आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम सांसद राजकुमार चाहर को ज्ञापन देकर नोटिस रद्द कराने की मांग की है। आईएमए सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने बताया कि आवास विकास परिषद ने आवासीय क्षेत्रों में संचालित चिकित्सकीय संस्थानों को बंद करने के लिए नोटिस दिए हैं। कहा कि अस्पताल बंद होने से स्वास्थ्य के अधिकार का हनन होगा। उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चौधरी और कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने कहा कि चिकित्सकीय संस्थानों को इससे छूट दी जानी चाहिए। इस पर सांसद ने मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. मेघना चौधरी, डॉ. संजीव वोहरा, डॉ. जसवंत चाहर आदि मौजूद रहे।