आगरा में बृहस्पतिवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। करीब साढ़े चार बजे आसमान में घने बादल छा गए और आंधी चलने लगी। आंधी के साथ ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में सड़कों पर पानी भर गया और यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं देहात क्षेत्र में ओले भी गिरे।