आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों के मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए गए हैं। हादसे की पुष्टि करते हुए एडिशनल सीपी राम बदन सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।