आगरा में जीआईसी मैदान में दिवाली से पहले पटाखों का बाजार सजने लगा है। दुकान तैयार हो चुकी हैं। ऐसे में पटाखा विक्रेता अपना सामान उन दुकानों पर सजाने में जुटे हुए हैं। दो से तीन दुकानों में पटाखा लग भी चुका है। ग्राहक उसे खरीदने के लिए लगातार आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यहां सुरक्षा व्यवस्था का हाल ये है कि दुकानों के बाहर ड्रम तो रखे हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं भरा है। बालू की बड़ी बाल्टियां कहीं नहीं दिखाई पड़ रही हैं। ऐसे में किसी भी अनहोनी की स्थिति में हालात पर काबू पाना चुनाैतीपूर्ण हो सकता है।