बिना कारण अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) करने पर अप्रैल और मई माह में 726 लोगों पर कार्रवाई रेलवे विभाग ने कार्रवाई की। इन लोगों से 44,575 रुपये जुर्माना वसूला गया। रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मई माह में 390 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 17,020 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान जारी रहेगा।