फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: परीक्षा में पकड़े फर्जी अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक मिलान में खुली पोल; ऐसे तैयार किया प्रवेश पत्र

Arun Parashar Updated Sun, 26 Apr 2026 05:08 PM IST

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 के पहले दिन (शनिवार) आगरा और एटा में फर्जी प्रवेशपत्र लेकर पहुंचे एक-एक जालसाज को पकड़ा गया। आगरा कॉलेज परीक्षा केंद्र से पकड़े गए आरोपी की पहचान मैनपुरी के कुरावली निवासी करन दुबे के रूप में हुई जबकि एटा में डीएवी इंटर कॉलेज, सकीट से गांव घूचा, सादाबाद (हाथरस) निवासी तेजवीर को गिरफ्तार किया गया। आगरा के डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार को दूसरी पाली में करन दुबे नकली प्रवेशपत्र पर परीक्षा देने पहुंचा था। पूछताछ में उसने बताया है कि परीक्षा फॉर्म भरा था और अपने मामा से प्रवेशपत्र इंटरनेट से डाउनलोड करवाया था। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उधर, एटा के अपर पुलिस अधीक्षक और परीक्षा के नोडल अधिकारी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज, सकीट में भर्ती परीक्षा की पहली पाली में गेट पर चेकिंग और बायोमेट्रिक मिलान की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी तेजवीर का डाटा मैच नहीं हुआ। प्रवेशपत्र के बारकोड को स्कैन करने पर कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पूछताछ में आरोपी तेजवीर ने खुलासा किया कि उसने किसी अन्य अभ्यर्थी का प्रवेशपत्र लेकर अभिषेक उर्फ गोलू की मदद से नकली प्रवेशपत्र तैयार किया। इसमें उसने अपनी फोटो और अन्य जानकारियां भर लीं लेकिन बारकोड और बायोमेट्रिक जांच में वह पकड़ा गया। उसने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था लेकिन तकनीकी कारणों से फीस जमा नहीं होने से आवेदन निरस्त हो गया तो उसने लोकवाणी केंद्र संचालक गांव मई, थाना सादाबाद निवासी अभिषेक उर्फ गोलू के साथ मिलकर फर्जी प्रवेशपत्र तैयार किया। मामले में केंद्र प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने थाना सकीट में तेजवीर और अभिषेक उर्फ गोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तेजवीर के पास से फर्जी प्रवेशपत्र और आधार कार्ड बरामद किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें