फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हर घर लगा तिरंगा, अब हो रहा अपमान, तारों में उलझकर फट रहे झंडे

पंकज जैन Updated Tue, 18 Aug 2026 09:04 PM IST

टूंडला। नगर में स्वाधीनता दिवस पर स्टेशन रोड व वार्डों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगाए तिरंगों का अब अपमान हो रहा है। घरों और प्रतिष्ठानों पर शान से फहराए गए तिरंगे अब बुरी दशा में झूल रहे हैं। नगर के कई इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज बिजली के तारों और अन्य तारों में उलझकर फट रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज के हो रहे अपमान पर लोगों ने प्रशासन से तिरंगों को सम्मानपूर्वक हटाने की मांग की है। स्वाधीनता दिवस पर हर घर अभियान के तहत नगर में पालिका प्रशासन ने राष्ट्रीय ध्वज को घरों व प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए हर घर में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए थे। इसके साथ ही वार्ड सभासदों ने अपने-अपने वार्डों और स्टेशन रोड पर तिरंगे लगाए थे। आलम ये है कि स्टेशन रोड पर सब्जीमंडी के निकट तिरंगों को उल्टा लटका दिया गया है। वहीं, थाने के पीछे, आंबेडकर मार्ग, सुभाष चौराहा, सांवले प्रसाद रोड आदि स्थानों पर तिरंगे बिजली के तारों में उलझ कर फट रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे में फटे या क्षतिग्रस्त तिरंगों को खुले में पड़े रहने देना उचित नहीं है। लोगों ने पालिका प्रशासन से अभियान चलाकर तारों में फंसे तिरंगों को सुरक्षित तरीके से उतारने तथा क्षतिग्रस्त झंडों का हटाने की मांग की है। लोगों ने यह भी कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसलिए हर घर तिरंगा अभियान के साथ राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मांग करने वालों में एनपी सक्सेना, डॉ. संजीव जैन, पुष्पेंद्र गुप्ता, अशोक यादव, पंकज जैन, अजब सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, अशोक कुमार यादव आदि हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें