फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नौकरी से निकाला तो सुरक्षा सुपरवाइजर पर चला दी गोली

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में नौकरी से निकाले जाने से नाराज कर्मचारी ने कंपनी के गेट पर पहुंचकर सुरक्षा सुपरवाइजर पर गोली चला दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ धमकी देते हुए बाइक से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दाऊजी एन्क्लेव, शास्त्रीपुरम निवासी अर्पित शाह ने सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अरतौनी स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर हैं। 25 अगस्त को कंपनी में फिटर का काम करने वाले रुनकता के मैंगो ठाकुर को ठीक से काम न करने पर सुपरवाइजर धर्मेश वरुण ने टोका। इस पर मैंगो ठाकुर गाली-गलौज करने लगा। समझाने के बावजूद न मानने पर उसे कंपनी से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें