फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:ई-20 पेट्रोल पर संशय, महंगा एक्सपी-100 नहीं बन पाया विकल्प

पंकज जैन Updated Sat, 18 Jul 2026 04:25 PM IST

आगरा। शहर में 10 लाख से ज्यादा वाहन चालक एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल से इंजन पर पड़ रहे असर और माइलेज को लेकर आशंकित हैं। दरअसल, 1 अप्रैल 2023 से पहले पंजीकृत जिले में 10 लाख ऐसे वाहन हैं, जो ई-20 के अनुरूप नहीं बने हैं। इनमें दोपहिया, तिपहिया, कार, बस और ट्रक शामिल हैं। 1 अप्रैल 2023 के बाद तीन लाख वाहन पंजीकृत हुए हैं, जिनका इंजन ई-20 पेट्रोल के अनुरूप है। पेट्रोल पंपों पर अब केवल ई-20 पेट्रोल ही उपलब्ध है। ऐसे में लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से उन्हें इंजन में खराबी और माइलेज की समस्या आने की आशंका है। वहीं एक्सपी-100 पेट्रोल काफी महंगा है। पेट्रोल पंप संचालक बंटी यादव के मुताबिक अब सामान्य पेट्रोल के रूप में ई-20 ही उपलब्ध है। यदि कोई उपभोक्ता प्रीमियम ईंधन लेना चाहता है तो एक्सपी-95 और एक्सपी-100 जैसे विकल्प मौजूद हैं। एक्सपी-95 की कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर है, जबकि एक्सपी-100 की कीमत 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाती है। ऐसे में यह विकल्प अधिकांश वाहन चालकों की पहुंच से बाहर है। विजय नगर निवासी आशुतोष बताते हैं कि अमेरिका, जर्मनी और थाईलैंड जैसे कई देशों में अलग-अलग एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल उपलब्ध हैं। इससे वाहन मालिक अपनी गाड़ी के अनुरूप ईंधन चुन सकते हैं। ऐसे में आगरा के पुराने वाहन मालिकों को भी ई-0, ई-10 पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें