आगरा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 70वीं जनपदीय बालक एवं बालिका कराटे प्रतियोगिता का आयोजन एक अगस्त को शोएब मोहम्मदिया एओ इंटर कॉलेज, कलेक्ट्रेट के पास, आगरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मो. इस्लाम कादरी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे होगा। प्रतियोगिता भार वर्ग के आधार पर आयोजित की जाएगी। सभी खिलाड़ियों का वजन 30 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर ही लिया जाएगा। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सात प्रतियों में पात्रता पत्र प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर एवं विद्यालय की मुहर सहित प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन बारकोडयुक्त जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति, गत वर्ष की अंकतालिका की छायाप्रति, विद्यालय का यू-डाइस कोड, विद्यार्थी का पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर), आधार कार्ड की छायाप्रति लोनी होगी। सभी अभिलेखों में जन्मतिथि समान होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी निर्धारित कराटे खेल पोशाक में अपने अधिकृत टीम कोच, प्रबंधक एवं अध्यापक के साथ समय पर प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित हों।