आगरा।जिला मुख्यालय पर है एक दिव्यांग युवक अनोखे तरीके से प्रदर्शन करने पहुंचा। मिढ़ाकुर निवासी जोगेंद्र व्हील चेयर पर प्रशासन को दी हुई शिकायतों की लड़ियां लटका कर पहुंचे। उनका आरोप है कि स्कूल में प्रधानाचार्य ने जबरन मजदूरी करवाई। काम करते समय हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी। खेरिया मोड़ स्थित अस्पताल में गलत इलाज किया गया और उनके पैर खराब हो गए। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद सीएमओ ने जांच में लकवा होने की रिपोर्ट दी। जबकि उनकी कोई जांच ही नहीं की गई। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।