फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिव्यांग बच्चों को मिले कैलिपर्स, 16 लाभान्वित

आगरा विकास मंच के जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग सेंटर पर लगे शिविर में 16 मरीजों की जांच हुई। इसमें चार सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित और दो पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलीपर्स देकर चलने का प्रशिक्षण दिया गया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिल कुशवाहा ने बताया कि बच्चों की विशेष फिजियोथेरेपी कराने से सुधार होता है। दो मरीजों को डॉ. बीके अग्रवाल और सर्जन डॉ. सुनील शर्मा के यहां रेफर किया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि केंद्र पर परामर्श और कैलिपर्स की निशुल्क सुविधा है। शिविर में अंशु जैन, ममता जैन, कविता जैन, आशीष जैन, प्रियंका जैन, रामनरेश यादव आदि का योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें