फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नए 198 हॉस्पिटल-पैथोलॉजी लैब के लाइसेंस पर संकट

Dhirendra Singh Updated Mon, 11 May 2026 02:50 PM IST

आगरा। आवास विकास परिषद के नोटिस के बाद नए चिकित्सकीय संस्थान के लाइसेंस पर संकट खड़ा हो गया है। इनको अभी लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। इसके लिए परिषद की गाइड लाइन का भी इंतजार किया जा रहा है। तब तक स्वास्थ्य विभाग इनमें मानकों को सत्यापित करा रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 2026 में 198 नए हॉस्पिटल, पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर के लाइसेंस के लिए आवेदन आए हैं। इनके खुलने का स्थान आवासीय परिसर क्षेत्र में है। हाल ही में आवास विकास परिषद ने आवासीय क्षेत्र में संचालित चिकित्सकीय संस्थानों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। ऐसे में अभी इन नए चिकित्सकीय संस्थानों के लाइसेंस को जारी नहीं किया जा रहा है। इनके प्रमाण पत्रों को सत्यापित किया जा रहा है। इन सभी में टीम भेजकर भौतिक सत्यापन कर मानकों की भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। आवासीय क्षेत्रों में लाइसेंस जारी करना है कि नहीं, इस बाबत शासन से भी अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। ऐसे में फिलहाल इनके लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें