फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कंटेनर और डंपर भिड़े, दो लोग घायल

आगरा के इरादतनगर में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर शनिवार की रात करीब 10 बजे कंटेनर और डंपर गांव नगला इमली के पास टकरा गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चालक घायल हो गए। हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे में घायल कंटेनर चालक मुकेश निवासी अलीगढ़ ने बताया कि वह पतंजलि का कंटेनर लेकर धौलपुर जा रहा था। रास्ते में मिट्टी भरे डंपर ने टक्कर मार दी। बताया कि डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर उनके कंटेनर से टकराया था। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। वहीं, डंपर चालक गीतम निवासी धौलपुर भी घायल होकर डंपर में फंस गया। आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने घायल चालक को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही थाना इरादतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी इरादतनगर ने बताया कि हाईवे पर वाहन आपस में टकरा गए थे। घायल चालकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें