आगरा–ग्वालियर हाईवे स्थित गांव ककुआ के एसडी लवानिया गार्डन में रविवार को कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें कवियों ने हास्य, व्यंग्य और होली के रंगों से सराबोर रचनाएं प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवदत्त शर्मा के द्वारा की गई। जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, आयोजक हेमंत चाहर, जगदीश लवानिया, अमित सिंह, दीपक शर्मा, वीरेंद्र चौहान समाजवादी पार्टी, सुरेंद्र चौधरी सपा, अरुण शर्मा, चंद्रमोहन पाराशर, रणवीर शर्मा, मुकेश डागुर, विवेक लवानिया, शिव प्रसाद, नीरज शर्मा आदि माैजूद रहे।