फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईदगाह रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था ठप, गंदगी के ढेर में से गुजरने को मजबूर यात्री

आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर पिछले तीन दिनों से सफाई व्यवस्था ठप है। तीन माह से वेतन न मिलने पर सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया है। मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय तक गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। स्टेशन से प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस सहित करीब 46 ट्रेनों का संचालन होता है। भरतपुर जा रहे यात्री आकाश ने बताया कि स्टेशन पर जगह-जगह कूड़ा फैला है, जिसके कारण प्लेटफॉर्म पर बैठना मुश्किल हो रहा है। सफाईकर्मी दीपक ने बताया कि स्टेशन पर तीन महिला और छह पुरुष सहित कुल नौ सफाईकर्मी कार्यरत हैं। पिछले तीन माह से भुगतान नहीं हुआ है। वेतन न मिलने के कारण सफाई कार्य बंद कर दिया है। स्टेशन प्रबंधक विवेक शर्मा ने बताया कि सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिला है। ये जानकारी उच्चाधिकारियों दे दी गई है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सफाई कर्मचारियों को जल्द वेतन मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें