फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, सेवानिवृत्त फौजी समेत पांच घायल

Arun Parashar Updated Sun, 10 May 2026 04:42 PM IST

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव मल्लापुरा में पेड़ की डाली काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में सेवानिवृत्त फौजी समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। गांव मल्लापुरा निवासी अनिल पुत्र कंचन सिंह ने बताया कि गांव के सत्यवीर पुत्र निरंजन सिंह के बबूल के पेड़ की एक डाली टूटकर उनके टीन शेड पर गिर गई थी, जिसे उठाकर उन्होंने अपने घर पर रख लिया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर सत्यवीर पक्ष के लोग राइफल, लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर चाचा सेवानिवृत्त फौजी छत्रपाल पुत्र विजेंद्र सिंह व अनिल मौके पर पहुंचे तो उनपर लाठी-डंडों और फरसे से हमला कर दिया। हमले में छत्रपाल और अनिल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं दूसरे पक्ष के वीर प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि अनिल पक्ष के लोग उनकी जमीन पर खड़े पेड़ को काट रहे थे। विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया गया। मारपीट में सत्यवीर, सिपेद्र व निवेदन सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें