फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन में आधी-अधूरी दवाओं से बच्चों का इलाज

Arun Parashar Updated Fri, 21 Aug 2026 06:24 PM IST

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बच्चों के दवाओं की भारी कमी है। ओपीडी में पर्चे पर लिखी दवाओं में से आधे से भी कम मिल रही हैं। तीमारदारों का आरोप है कि काउंटर से सस्ती दवाएं ही मिल रहीं, महंगी खरीदनी पड़ रही हैं। इससे पैसा अधिक खर्च हो रहा है, परेशानी भी हो रही है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। इसमें वायरल फीवर, मिर्गी, पेट रोग, डायरिया, फूड पॉइजनिंग की परेशानी के अधिक हैं। यहां कैल्शियम, मल्टीविटामिन, मिर्गी, पेट रोग समेत अन्य मर्ज की दवाओं की कमी है। सिरप का भी टोटा है। पर्चे पर लिखी दवाएं पूरी नहीं मिलने पर तीमारदार इनको खरीद रहे हैं। लंबे समय से दवाओं की कमी चल रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूर्ति निगम (यूपीएमएससीएल) को मांग भेजी जा चुकी है। आवक में देरी हो रही है। इसी सप्ताह से जरूरी दवाएं प्राप्त होने लगेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें