आगरा के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को गुब्बारे बेचने वाली बच्चियों का एक किशोर को पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो को बच्ची से छेड़खानी करने पर मनचले की पिटाई किए जाने का बताया गया। सदर थाना पुलिस ने जांच की तो मामला आपस में झगड़े का निकला। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि वीडियो की जांच करने पर बच्ची और किशोर परिचित निकले। किशोर को बच्ची ने मोटा कह दिया था। दोनों में विवाद के बाद परिजनों ने उन्हें डांटकर अलग किया था। एसीपी ने लोगों को भ्रामक बातें प्रसारित नहीं करने की अपील की है।