फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुनाब्रिज मालगोदाम पर सीमेंट रैक प्रतिबंध का चैंबर ने किया विरोध

Dhirendra Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 01:07 PM IST

आगरा। रेलवे ने यमुनाब्रिज मालगोदाम पर सीमेंट रैक लगाने पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। सीमेंट रैक कीठम मालगोदाम पर उतारे जाएंगे। नेशनल चैंबर ने इस प्रतिबंध का विरोध किया है। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, एसएन अग्रवाल और सदस्य चंद्रवीर सिंह ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से इस प्रतिबंध को अनुचित बताया है। चैंबर पदाधिकारियों का कहना है कि कीठम मालगोदाम के लिए एक सिंगल लाइन है। इससे माल समय पर नहीं मिलेगा और रेलवे को भी विलंब शुल्क का नुकसान होगा। इस आदेश को तत्काल स्थगित किया जाए। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि भविष्य में जमुनाब्रिज मालगोदाम को हटाया जाएगा। ये अब आवासीय इलाके में आ गया है। इससे प्रदूषण भी होता है। तीन महीने के लिए कीठम मालगोदाम पर ही सीमेंट की रैक उतारी जाएगी। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में व्यापारियों को 20 रुपये प्रति टन टर्मिनल शुल्क नहीं देना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें