फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा जिला अस्पताल में नहीं शुरू हुई सेंट्रल लैब, मरीज परेशान

Arun Parashar Updated Sun, 22 Mar 2026 05:09 PM IST

आगरा जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब साल भर में शुरू नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को 120 तरह की जांचों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीज निजी पैथोलॉजी में जांच कराने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी परिसर की तीसरी मंजिल पर 85 लाख रुपये से लैब का निर्माण हो रहा है। बीते साल मार्च में इसका कार्य शुरू हुआ था। इसके लिए कक्ष तैयार हो गए हैं, लेकिन मशीनें स्थापित नहीं हो सकी हैं। समय पर काम पूरा न होने से मरीज परेशान हैं। अभी अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में 1701 तरह की जांचें हो रही हैं। लैब के बनने से माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री से जुड़ी 120 तरह की जांचों की सुविधा और बढ़ जाएगी। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा ने बताया कि इस लैब में ही पैथोलॉजी विभाग को भी शिफ्ट कर दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को लैब का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें