फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्राथमिकता पर निपटाएं तीन साल से पुराने मामले

आगरा। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी न्यायालय, मुख्य राजस्व लेखागार विभाग समेत विभिन्न पटल व न्यायालयों में फाइलों का रखरखाव देखा। निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि पांच वर्ष से अधिक पुराने 28 वाद और तीन वर्ष से अधिक पुराने लगभग 246 वाद लंबित हैं। मंडलायुक्त ने इन सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं, लंबी अवधि से जमा पुराने शस्त्रों को डिस्मेंटल (तोड़ने, अलग-अलग करने) कराने के लिए शासन से पत्राचार करने के लिए कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें