फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भौतिकी ने ली परीक्षा, रसायन-जीव विज्ञान के सहारे निकली री-नीट

Arun Parashar Updated Mon, 22 Jun 2026 05:13 PM IST

आगरा में रविवार को री-नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शहर के 20 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों व अभिभावकों की भीड़ दिखी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच हुई। परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए थे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर राहत और चिंता दोनों दिखाई दी। अधिकांश अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार भौतिक विज्ञान का पेपर अपेक्षाकृत कठिन रहा। कई प्रश्न कॉन्सेप्ट आधारित और लंबे थे, जिन्हें हल करने में अधिक समय लगा। खासकर न्यूमेरिकल प्रश्नों ने विद्यार्थियों को काफी उलझाया। वहीं, रसायन और जीव विज्ञान के पेपर ने राहत दी। जिले में परीक्षा के लिए कुल 9,688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8,828 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 860 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत की सूचना नहीं मिली। केंद्रों पर पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और सघन तलाशी की व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया। जीव विज्ञान में अधिकांश प्रश्न सीधे और एनसीईआरटी आधारित थे, जबकि रसायन विज्ञान का स्तर आसान से मध्यम रहा। परीक्षार्थी आंचल तोमर ने कहा कि जीव विज्ञान का पेपर उम्मीद के मुताबिक रहा और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। हालांकि भौतिक विज्ञान के कुछ प्रश्नों ने परेशान किया। समय प्रबंधन बिगाड़ दिया। खुशी ने कहा कि रसायन विज्ञान का पेपर काफी अच्छा गया। प्रश्न सीधे थे और उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई लेकिन भौतिक के कई प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे, जिससे थोड़ी परेशानी हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें