आगरा जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 14वीं कर्नल्स कप (अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19) जिलास्तरीय बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता आगरा जिला एमच्योर मुक्केबाजी संघ के तत्वावधान में कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल गौतम लांबा (कमांडिंग ऑफिसर, 9 पैरा फील्ड रेजीमेंट) ने किया। विद्यालय के निदेशक एवं आयोजन समिति के चेयरमैन कर्नल अपूर्व त्यागी के अनुसार प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 34 विद्यालयों से 332 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। ये खिलाड़ी तीनों आयु वर्गों के 32 भार वर्गों में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन 80 मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक दीपक मिस्त्री, विपिन शाक्य, आदित्य कुमार, विवेक शर्मा, अमित यादव, मनोज राजपूत, श्रीकांत चौधरी, राहुल ठाकुर, अतुल राजपूत, अभिषेक राजपूत, ऋषि भदौरिया और आकाश यादव रहे। इस दौरान दीपिका त्यागी, प्रधानाचार्या रुबीना खानम, उप-प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चाहर सहित प्रमोद कुमार, राहुल दुबे, प्रशांत शर्मा, विजय प्रकाश सोनपाल, यश तिवारी, राहुल गुर्जर, खेल निदेशक सोमेश दुबे, स्पोर्ट्स इंचार्ज यतेंद्र शर्मा और दीपक यादव भी उपस्थित रहे।