फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रिंग में लौटी आगरा की बहू मानसी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने का लक्ष्य

Arun Parashar Updated Wed, 08 Apr 2026 06:12 PM IST

ताजनगरी की बहू और उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात बॉक्सर मानसी एक बार फिर रिंग में वापसी की तैयारी में जुट गई हैं। इन दिनों वह रोहतक स्थित एनआईएस में कोच दलबीर की देखरेख में कड़ी ट्रेनिंग कर रही हैं। उनका लक्ष्य आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाना है। शामली की रहने वाली मानसी ने पिछले महीने ही आगरा के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर गगनदीप के साथ विवाह किया है। शादी के बाद अब मानसी आगरा की बहू हैं और नई ऊर्जा के साथ बॉक्सिंग की तैयारी में जुटी हैं। खास बात यह है कि दोनों पति-पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात हैं और दोनों का लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना है। अक्तूबर में गुवाहाटी में होने वाली नेशनल पुलिस बॉक्सिंग प्रतियोगिता और इसके बाद नेशनल ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए मानसी ने तैयारी तेज कर दी है। एनआईएस रोहतक में वह रोजाना कड़ी ट्रेनिंग, फिटनेस और तकनीक पर काम कर रही हैं। मानसी ने फोन पर वार्ता के दौरान बताया कि मेरा पूरा फोकस अभी नेशनल पुलिस और नेशनल ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता पर है। मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय में पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए खेलना है। शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ी हैं, लेकिन मेरे पति गगनदीप खुद बॉक्सर हैं, इसलिए मुझे उनका पूरा सहयोग मिल रहा है। वहीं गगनदीप का कहना है, हम दोनों का सपना है कि देश के लिए पदक जीतें। हम एक-दूसरे की ट्रेनिंग और तैयारी को समझते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अब आगरा की यह बहू रिंग में अपने पंच से पहचान बनाने के लिए तैयार है। आने वाली प्रतियोगिताओं में अगर मानसी पदक जीतती हैं तो यह आगरा और उत्तर प्रदेश दोनों के लिए गर्व की बात होगी। खेल प्रेमियों को भी इस बॉक्सर दंपती से बड़ी उम्मीदें हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें