आगरा के लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के पुष्पांजलि सभागार में सोमवार को भारतीय वैश्य महासभा की ओर से होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यदि समाज अपने प्राचीन संस्कारों और मूल्यों को पुनर्जीवित कर ले, तो अधिकांश सामाजिक समस्याओं का समाधान संभव है। वैश्य समाज एकजुट हो तो राजनीतिक शक्ति बढ़ेगी। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश में वैश्यों के कम राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में महासभा वैश्य बाहुल्य क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी क्रम में फतेहपुर सीकरी से अशोक कुमार अग्रवाल, फतेहाबाद व एत्मादपुर से वीरेंद्र कुमार मित्तल और शमसाबाद से पूर्व अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने चुनाव लड़ने का एलान किया।