आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 10 बेंच और बढ़ा दी हैं। ओपीडी में रोजाना करीब 3000 मरीज आ रहे हैं। पर्चा, दवा लेने के लिए लंबी लाइन में गुजरना पड़ता है। इससे कई बार महिला और बुजुर्ग मरीजों को परेशानी होती है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इन बेंच को काउंटर के सामने लगाया गया है। इस पर बुजुर्ग और महिला मरीज बैठकर के पर्चा बनवा सकते हैं। उन्हें पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।