फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसी का तापमान रखें 25 डिग्री, कमरे से अचानक धूप में न निकलें

Dhirendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 12:37 PM IST

एसी कमरे से सीधे तेज धूप में जाने पर सिर में दर्द, चक्कर आना, मांसपेशियों में अकड़न, घबराहट और पसीना आने की समस्या बन सकती है। इसे थर्मल शॉक कहा जाता है। इसमें एसी के तापमान और बाहर का तापमान में दोगुने का अंतर होता है। इससे शरीर सामंजस्य नहीं बैठा पाता। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में कमरे में एसी का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रखें। कमरे से बाहर निकल रहे हैं तो 5-10 मिनट सामान्य वातावरण (घर में जहां एसी नहीं लगा हो) में रुकें। इसके बाद ही बाहर जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें