आगरा रेल मंडल के होडल–शोलाका सेक्शन पर नई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू हो गई है। यह प्रणाली तीसरी और चौथी लाइन पर लागू की गई है। इससे आगरा से दिल्ली और पलवल की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होडल–शोलाका खंड पर 10.34 रूट किलोमीटर में यह प्रणाली लगाई गई है। इसके साथ ही भूतेश्वर–शोलाका के 61 किलोमीटर सेक्शन पर यह व्यवस्था पूरी हो चुकी है। इस परियोजना में दो नए रिले हट स्थापित किए गए हैं। इसमें 12 ऑटोमैटिक सिग्नल भी लगाए गए हैं। आधुनिक आईपीएस (पॉवर बैकअप) और फायर अलार्म भी लगाए गए हैं। नई प्रणाली से ट्रेनों का अनावश्यक ठहराव घटेगा। यात्रियों को अधिक बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।