फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपूत के आखिरी दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण, सेना के जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Arun Parashar Updated Thu, 07 May 2026 10:56 PM IST

आगरा के गांव बरौली अहीर के रहने वाले सेना में हवलदार सतेंद्र कुमार यादव (53) का कोयंबटूर में दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। सपूत के आखिरी दर्शन के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। बाद में सैन्य सम्मान और नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजन के मुताबिक सतेंद्र अपने पीछे पत्नी निशा और दो बेटे सचिन (23) और विशाल (20) को छोड़ गए हैं। मृतक के बड़े बेटे सचिन यादव ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पूर्व बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। जवानों की टुकड़ी ने शस्त्र झुकाकर जवान को अंतिम सलामी दी। इस दौरान लोग उनकी यादों में खोए रहे। घरवालों ने बताया कि दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बड़ा बेटा सचिन बी-टेक कर रहा है, वहीं छोटा बेटा विशाल ग्रेजुएशन कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें