आगरा में जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत पात्र बच्चों और किशोरों के चयन के लिए आवेदन मांगे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी ने बताया कि पात्रों को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन के लिए लाभार्थी का बैंक खाता डीबीटी और एनपीसीआई से लिंक होना अनिवार्य है। माता-पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र, बच्चे का आधार कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेज लेकर आधिकारिक पोर्टल (mbsyup-in) पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संजय प्लेस स्थित विकास भवन कार्यालय या मोबाइल नंबर 7518024061 पर संपर्क किया जा सकता है।