फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा मेट्रो में माॅक डि्रल, ऐसे पकड़ा संदिग्ध; देखें वीडियो

दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा की दृष्टि से आगरा मेट्रो में एंटी टेररिस्ट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। फतेहाबाद रोड स्थित कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन पर इस डि्रल का आयोजन किया गया।माॅक डि्रल में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा मेट्रो परिसर में विस्फोट करने के इरादे से जबरन प्रवेश किया गया। इसकी सूचना सुरक्षा गार्ड द्वारा प्रभारी को दी गई। प्रभारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्यूआरटी एवं प्रभारी सुरक्षा को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद तत्परता से कार्रवाई करते हुए एसएसएफ जवानों की छह टीम बनाकर संपूर्ण मेट्रो स्टेशन परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।सर्च ऑपरेशन में एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसके पास एक्सप्लोसिव से भरी बेल्ट, ट्रिगर यूनिट एवं कुछ तार बरामद हुए। संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार पकड़ते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध को लोकल पुलिस के सुपुर्द करते हुए मॉक ड्रिल का समापन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें