कागारौल के नगला जोधना स्थित प्राचीन चामुण्डा माता मंदिर में अराजक तत्वों ने मुख्य प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और कथित तौर पर उसका मुख हिस्सा भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।