फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के ऋतिक शर्मा ने दिखाई आक्रामक बल्लेबाजी, 23 गेंदों में बनाए 44 रन

Arun Parashar Updated Thu, 23 Jul 2026 06:01 PM IST

आगरा के क्रिकेटर ऋतिक शर्मा ने पांडिचेरी प्रीमियर लीग में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ध्यान खींचा है। महे स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए ऋतिक ने इंडीसाइन कराईकल नाइट्स के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों में 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनकी पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे तथा उन्होंने 191.30 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सीचेम स्टेडियम, पांडिचेरी में खेले गए मुकाबले में इंडीसाइन कराईकल नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 177/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में महे स्ट्राइकर्स ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें