आगरा के अकोला में एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने सोमवार को कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान एसीपी ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की।