आगरा के एत्मादपुर में एक सप्ताह पूर्व आबकारी सिपाही से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, एक कारतूस व एक खोखे बरामद किया। 11 सितंबर को हाईवे स्थित जैन मंदिर के सामने सर्विस रोड पर शराब के ठेका के बराबर से पकौड़े की दुकान पर युवक शराब पी रहे थे। आबकारी सिपाहियों द्वारा मना करने पर दुकान मालिक व अन्य युवकों ने सिपाहियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी, जिसमे सिपाही अमित कुमार व राजकमल घायल हो गए थे। सिपाही अमित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आबकारी सिपाहियों से मारपीट के मामले में बुधवार रात्रि को वांछित चल रहे सोनू उर्फ अब्दुल निवासी जैन मंदिर के पीछे नहर कोठी को बुढ़िया के ताल के पास ईदगाह के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में सोनू के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।